बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए तत्पर है। सीएम सात निश्चय योजना के तहत हर वार्डो में जल नल का कार्य हो रहा है। जल्द ही योजना पूर्ण हो जाएगी। योजना के पूर्ण होने से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। जिससे किसी भी प्रकार की बीमारी होने की संभावना नहीं होगी। ये बातें अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बुद्धवार की देर संध्या गंगूली के वार्ड-14 में साढ़े सत्रह लाख की लागत से निर्मित जल नल योजना का विधिवत् उद्घाटन करते हुए कहा। बीपीआरओ गौतम आनंद ने कहा कि पूरे प्रखंड में जल नल योजना तेजी से हो रही है। गौरतलब है कि वार्ड न0-14 में 17 लाख 50 हजार रुपये से निर्मित जल नल योजना से करीब दो सौ दस परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्र्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य मोदकांत झा ने की। वहीं संचालन पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर राय ने की। मौके पर मुखिया इंदू देवी ने बताया कि उनके पंचायत में हर वार्ड में सीएम सात निश्चय योजना का कार्य हो रहा है। सभी जगहों पर विभागीय निर्देशानुसार मानक का ख्याल रखते हुए योजना संचालित हो रहे है। मौके पर बीएओ विजय गुप्ता वार्ड सचिव सूर्यकांत मिश्र पशु चिकित्सक डॉ सुमन कुमार इन्द्रजीत कुमार मुनेश्वर महासेठ संजीव झा प्रभात कुमार झा वकील झा रुबी देवी कमलेश ठाकुर सुरेन्द्र यादव शब्बीर अहमद रामनाथ यादव समेत कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे।