बेनीपट्टी(मधुबनी)। पिछले पंद्रह वर्षों के नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार हर स्तर पर विकसित हुआ है। पहले की स्थिति क्या थी? आज की स्थिति क्या है? इसी से अंतर समझ में आ जाएगा। नीतीश कुमार ने न्याय के साथ हर तबके का विकास करने का काम किया। बिहार में कानून का राज स्थापित कर प्रति व्यक्ति का आय बढ़ाने का काम किया गया। ये बातें पूर्व एमपी मंगनी लाल मंडल ने बेनीपट्टी के कटैया रोड स्थित विवाह भवन परिसर में आयोजित जेडीयू के सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज बिहार का जो विकास दर है। वो काफी संतोषजनक है। सामाजिक न्याय के तहत नीतीश कुमार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। जिससे हर कार्यकर्ता को अवगत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य को अवरुद्ध करने के लिए बहुत प्रयास किए जा रहे है। लेकिन एनडीए इस सबसे प्रभावित नहीं होगी। बिहार में पुनः एनडीए मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दलित व शोषित का प्रतिनिधित्व नहीं था। जिसको नीतीश सरकार ने मुख्यधारा में लाकर प्रतिनिधित्व देने का काम किया। जेडीयू के बूथ अध्यक्ष व सचिव को नंद किशोर सिंह विधानसभा प्रभारी शिवनंदन सिंह कुंवर जी झा आरती प्रधान सोशल मीडिया प्रभारी सोनी कुमारी संजीव कुमार झा नीरज झा जटाशंकर झा प्रदीप कुमार झा बासू जहीर मलमली राजेन्द्र मिश्र विनोद शंकर झा अशोक कामत रविन्द्र ठाकुर आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस विश्वकर्मा ने की।