दिल्ली में दंगाइयों द्वारा फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव के मो. इब्राहिम के 28 वर्षीय पुत्र मो. मुबारक हुसैन के रूप में की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 25 फरवरी को दिल्ली के मौजपुर स्थित अपने तात्कालिक डेरा से काम पर जाने के लिये निकल रहा था। उसी दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दंगाइयों ने उनपर तीन राउंड गोली चला दी। दो राउंड गोली से तो वह किसी प्रकार बच गये, पर अंतिम और तीसरी गोली उनको लग गयी। जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत उसी समय हो गयी। इधर युवक की मौत की सूचना उनके परिजन को दी गयी, जहां जानकारी मिलते ही मृतक के माता और पिता हवाई जहाज से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर गये। जबकि 21 फरवरी को मृतक का भाई दिल्ली पहुंचा था। इधर जानकारी मिलते ही सीओ प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ सोहरौल इस्लामिया टोल पहुंच घटना का जायजा लिया और खेद प्रकट की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post