बेनीपट्टी(मधुबनी)। जनप्रतिनिधियों के नक्कारे पन का जीता-जागता नमूना बनकर रह गया है बेनीपट्टी के वार्ड न0-01 में हुई नाला का निर्माण। पंचायत प्रतिनिधियों ने जलनिकासी के लिए सड़क के दोनों भागों में मनरेगा योजना से नाला का निर्माण कर उसे कवर के बजाय खुला ही छोड़ दिया। जो परेशानी के साथ मच्छरों का घर बनकर रह गया है। लोगों के द्वारा फेंके गए कचरा व बासी खाद्य पदार्थ के सड़न से स्थिति अत्यंत ही नारकीय हो गयी है। वहीं नाला कई जगहों पर जाम हो गया है। स्थानीय लोगों की माने तो नाला का निर्माण तब ही सार्थक होता, जब इसका निकासी सही जगह पर हो पाता। पूरे नाला को ढक्कन से बंद कर दिया जाता। वहीं बता दें कि नाला के ढक्कन नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन जाता है। स्थानीय लोगों को अपने खर्च पर घर से निकलने के लिए ढक्कन का निर्माण कराना पड़ा। गौरतलब है कि उक्त नाला का निर्माण पंचायत स्तर से कराए जाने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। इस संबंध में मनरेगा पीओ संजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि उक्त योजना के संबंध में उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। जानकारी ली जा रही है। उपरांत बताया जाएगा।