बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा में अज्ञात चोरों ने गणपति झा ने सूने घर में लाखों की चोरी की घटना हुई है। चोरों ने दो कमरों का ताला काटकर दो लाख के बांड पेपर स्वर्णाभूषण व सत्तर हजार नकद की चोरी की है। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी गणपति झा पूरे परिवार के साथ कोलकाता रहते थे। घर पर उनकी मां द्रोपदी झा रहती थी। बताया जा रहा है कि बीती रात वृद्धा अपने गांव के ही एक पड़ोसी के घर रह गई। सुबह जागने पर घर पहुंचे तो घर के मुख्य द्वार का जैसे ही ताला खोला तो स्तब्ध हो गई। दो घरों में प्रवेश कर चोरों ने एक गोदरेज एक दिवान पलंग व अन्य जगहों पर खोजबीन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। अब तक करीब एक दर्जन घरों व दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन किसी भी घटना का उद्भेदन अब तक नहीं हो सका है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post