बेनीपट्टी(मधुबनी)। एनआरसी व सीएए के खिलाफ शनिवार को विपक्षी पार्टी के नेताओं ने बंद बुलाया। राजद व कांगे्रस सहित अन्य विपक्षी पार्टी के द्वारा बेनीपट्टी के इंदिरा चैक अंबेडकर चैक आदि जगहों पर बांस-बल्ला लगा कर यातायात को पूर्णरुप से ठप कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव के अगुवाई में बेनीपट्टी में बंद को सफल बनाने के लिए जगह-जगह सड़क जाम किया गया था। राजेश यादव ने बताया कि इस काला कानून से देश की संविधान कमजोर किया जा रहा है। आम लोग इससे परेशान होंगे। इसलिए इस कानून को तत्काल वापस करना चाहिए। वहीं इंदिरा चैक पर जाम की अगुवाई पूर्व अध्यक्ष विजय यादव कर रहे थे। बता दे कि सड़क जाम से काफी लोगों को परेशानी हुई। जाम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के बैधनाथ झा मिहिर झा विजय चैधरी राजद के रामविनय प्रधान आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post