बेनीपट्टी(मधुबनी)। ई पाॅस मशीन से खाद्यान्न वितरण डीलरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बुद्धवार को इस समस्या के कारण जहां परजुआर के दर्जनों महादलित उपभोक्ताओं ने प्रखंड से लेकर एडीएसओ के कार्यालय तक हंगामा किया। वहीं बसैठ के एक डीलर पुत्र को आक्रोशित एक व्यक्ति का गुस्सा झेलना पड़ा। परजुआर के उपभोक्ताओं ने बताया कि जिस डीलर के दुकान से वर्षों से खाद्यान्न का उठाव कर रहे थे। उक्त दुकान पर जाने पर ई पाॅस मशीन में उनलोगों का नाम नहीं दिखा रहा है। जिसके कारण डीलर असमंजस होने के कारण खाद्यान्न नहीं दिया। उधर, हंगामा को देख एडीएसओ व एमओ के हस्तक्षेप पर आक्रोशित उपभोक्ताओं को बुद्धवार को खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया, लेकिन ई पाॅस मशीन के परेशानी के कारण डीलर अब उहापोह की स्थिति में है। विभागीय सूत्रों की माने तो एक डीलर के दूकान के उपभोक्ताओं का नाम दूसरे डीलर के पाॅस मशीन में दिखा रहा है। जिससे समस्या अधिक हो रही है। जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी के संसारी चैक के महादलितों का नाम सरिसब के डीलर जयचन्द्र झा के दुकान के पाॅस मशीन में शो कर रहा है। अधिकांश डीलरों ने बताया कि आॅनलाईन खाद्यान्न वितरण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आको्रश को झेलना पड़ रहा है। डीलर संघ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि उनके दुकान से करीब डेढ़ सौ उपभोक्ताओं का नाम ई पाॅस मशीन से मैच नहीं कर रहा है। उधर, कई डीलरों ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में बैठक कर धरातल पर हो रही समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।