बेनीपट्टी(मधुबनी)। बनकट्टा में कायस्थ समाज के द्वारा चित्रगुप्त पूजा की गई। पूजा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूजा को लेकर सुबह से ही गांव में काफी चहल-पहल देखने को मिली।यहां पिछ्ले वर्ष से ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती आ रही है। आपको बता दें कि आज के दिन कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि कायस्थ समाज के लोग अपनी लेखनी के लिये सदैव से जाने जाते है। जिस कारण समस्त कायस्थ समाज के लोग यह पूजा काफी विधि विधान के साथ करते है। बनकट्टा गांव में भी कायस्थ परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना भगवान चित्रगुप्त से की। इस पूजा के मौके पर पूजा समिति के द्वारा पूजा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया हैं। इस पूजा में मदन कुमार कर्ण, सुनील कुमार, सुकेश कुमार, बीरेंद्र कर्ण, देवेंद्र लाल आदि मौजूद थे।