बेनीपट्टी(मधुबनी)। सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ। आम-अवाम को उबड़ खाबड़ सड़क के साथ बिजली आपूर्ति में अभूतपूर्व काम हुआ। अब बिजली की आपूर्ति बीस से बाईस घंटे तक हो रही है। सड़को का जाल बिछाया गया। जिससे अब आवागमन सुगम हो गया। कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ। जेडीयू नेता जटाशंकर झा ने बेनीपट्टी में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। श्री झा ने कहा कि नीतीश के शासनकाल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। जो जनता विकास से कोसों वंचित थे, उनलोगों तक विकास की धारा पहुंचाई गयी। जेडीयू नेता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून का व्यापक लाभ गरीब व महिलाओं को हो रहा है। उनकी आर्थिंक स्थिति अब पटरी पर आ रही है। समाज में अमन-चैन का माहौल है। वहीं जेडीयू नेता ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को कोई समस्या नहीं होने दिया गया। पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है। बाढ़ पीड़ितों के खातों पर राशि नहीं आने की समस्या पर ध्यान आकृष्ठ कराने पर जेडीयू नेता ने कहा कि इसके लिए हर स्तर पर पीड़ितों की समस्या रखी जाएगी। उन्हांने कहा कि बिहार सरकार ने पहले ही कह दिया है कि सरकारी खजाने पर पहला हक पीड़ितों का है।