बेनीपट्टी(मधुबनी)। पैक्स चुनाव की सुगबुगाहट होते ही मतदाताओं के नाम विलोपित करने की शिकायत बढ़ रही है। महमदपुर पैक्स के करीब 62 मतदाताओं का नाम विलोपित कर दिया गया है। पैक्स के द्वारा इसकी जानकारी  दी गयी है। पैक्स ने बताया है कि पैक्स कार्यकारिणी के अनुमोदन के आधार पर 62 मतदाताओं का नाम विलोपित कर नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। उधर, नाम विलोपित हुए लोगों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रकट करते हुए कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत उनलोगों का नाम काट दिया गया है। उनलोगों को मतदान से वंचित रखने के लिए जानबूझ कर नाम हटा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मतदाता सूची से नाम विलोपित किए जाने से वंचित मतदाताओं में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अब तक कोई जानकारी नहीं है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post