बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत के चतरा गांव के खादी भंडार परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच सामान का वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजित पासवान ने की। रेडक्रॉस सोसायटी के डा0 गिरिश पांडेय रामउद्गार राम एवं विभा कुमारी ने संयुक्त रुप से किया। राहत सामान वितरण से पूर्व रेडक्रॉस के जन्मदाता हेनरी इनेन्ट के तैल चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। संबोधित करते हुए मुखिया श्री पासवान ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी हर जरुरतमंद तक पहुंचती है। इस सोसायटी की खुबी यही है कि  हर आम लोगों के हर दुख की घड़ी में साथ होते है। जिससे लोगों की परेशानी स्वतः कम होती है। राहत वितरण में रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा 250 बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथीन सीट चादर मच्छरदानी व तौलियां का वितरण किया गया। राहत वितरण में दिव्यांगों को विशेष प्राथमिकता दी गई। मौके पर हिमांशू रंजन परमेश्वर झा सुनील कुमार राजकुमार झा टुनटुन राम शंकर मिश्र सुरेश लाल कर्ण श्याम कुमार झा जीवन पासवान विनोद कुमार आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post