बेनीपट्टी(मधुबनी)। वरीय अधिकारी को सूचना दिये बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने को एसडीएम मुकेश रंजन ने गंभीरता से लेते हुए सीओ प्रमोद कुमार सिंह से कारणपृच्छा जारी किया है। एसडीएम ने सीओ को एक दिन के वेतन धारित किए जाने का आदेश भी दिया है। एसडीएम श्री रंजन ने बताया कि सीओ के अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण कार्यो का निष्पादन नहीं हो सका। वहीं जानकारी लेने के लिए सरकारी मोबाईल पर संपर्क किया गया तो उनका मोबाईल स्वीच ऑफ था। जो गंभीर है। बता दें कि जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सभी अधिकारियों को बिना सूचना के मुख्यालय के गायब नहीं होने का आदेश दे रखा है। वहीं इसी आदेश के आधार पर एसडीएम ने भी सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय में रहने का आदेश जारी किया था। उक्त आदेश के बावजूद, सीओ शुक्रवार की देर शाम से मुख्यालय से गायब है। वहीं सूत्रों ने बताया कि सीओ के मनमानी के कारण अंचल कार्यालय भी प्रभावित हो रहा है। वहीं सरकारी मोबाईल को नहीं उठाने की जानकारी कई स्तर पर अधिकारियों को पूर्व में भी दी जा चुकी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post