बेनीपट्टी(मधुबनी)। आठ सूत्री मांग को लेकर सोमवार से धरना कर रहे ब्रह्मपुरा के मुखिया अजित पासवान ने प्रशासनिक वार्ता के बाद धरना को समाप्त कर दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने मुखिया के सभी आठ सूत्री मांग को लेकर बिंदूवार चर्चा कर सभी समस्याओं के निदान की बात कही। जिस पर मुखिया ने धरना की समाप्ति की घोषणा कर प्रशासनिक पहल की प्रशंसा की। कबीर अंत्येष्ठि के लिए सभी पंचायत में राशि आरटीजीएस कराने की बात कही। जहां ब्रह्मपुरा पंचायत में तीस हजार रुपये आरटीजीएस कर धरना स्थल पर कागजात पेश की गयी। वहीं सभी अन्य मामलों के निष्पादन किए जाने की बात कही गयी। प्रशासनिक पहल के उपरांत मुखिया व उनके सैंकड़ों समर्थकों ने धरना को खत्म करने की घोषणा कर दी। प्रशासनिक वार्ता के दौरान भाकपा(माले) के अनुमंडल प्रभारी अनिल सिंह, अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार सहित धरना पर मौजूद लोग थे।