बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय सीमा क्षेत्र में निर्माण हो रहे चेक पोस्ट को नेपाली पुलिस ने रोक दिया है। जिससे सीमावर्ती इलाकों में गहमागहमी देखी जा रही है। अचानक नेपाली पुलिस पूरी पुलिस फोर्स के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर निर्माण कार्य को रोक दिया है। निर्माण कार्य अचानक रोक दिए जाने के बाद बाद लगातार नेपाल पुलिस अधिकारी, कस्टम अधिकारी व एसएसबी अधिकारी के मध्य वार्ता जारी है। वहीं कस्टम के सहायक आयुक्त मुजफ्फरपुर के अशोक कुमार आईच ने स्थल निरीक्षण कर नेपाल पुलिस को मामले में वरीय अधिकारी को बॉर्डर पर आकर भारतीय अधिकारी से वार्ता कर निबटारा करने की बात कही। बताया जा रहा है कि बॉर्डर पीलर संख्या-51 पर कई वर्षों से सीमा की विवाद चल रही थी। भारतीय अधिकारी जहां बॉर्डर पीलर को नदी के मध्य बता रहे थे। वहीं नेपाली अधिकारी नदी के किनारे को बॉर्डर मान रहे थे। जिसको लेकर निर्माण  कार्य को रोक दिए जाने की बात कही जा रही है। भारतीय अधिकारी की माने तो कई वर्ष पहले दोनों देश के अधिकारी सीमा क्षेत्र में कैंप कर पीलर के विवाद का निबटारा किया था। उसी समय पीलर को नदी के मध्य बताया गया था। बावजूद नेपाल पुलिस चेक पोस्ट के कार्य को रोक रही है। जानकारी देते हुए पिपरौन कस्टम सुपरिटेंडेड मो. अतहर नूर ने बताया कि इस विवाद के लिए दो महीने से नेपाल के धनुषा सीडीओ को कहा जा रहा है। बावजूद वो प्रमाण समेत सम्बंधित कागजात को लेकर नहीं आ रहे है। वही नेपाल पुलिस एपीएफ के इंस्पेक्टर जगदीश चौधरी ने बताया कि हमारे आंकड़े के अनुसार बॉर्डर पीलर संख्या- 51 पीलर नदी किनारे है। नेपाल पुलिस की माने तो भारतीय सीमा अधिकारियों से तीन दिनों का समय मांग की गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post