बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रजघट्टा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने की घटना सामने आयी है। सर्पदंश से बच्चे की मौत होने के बाद असमाजिक तत्वों ने महिला को डायन होने के शक के आधार पर नग्न कर आरोपियों ने गोद में उठाकर महिला को बिजली के पोल में बांध कर जमकर पिटाई की है। मामला, सामने आने के बाद हरकत में आयी पुलिस गांव में पहुंच कर पीड़िता को बेनीपट्टी लाकर इलाज करा कार्रवाई शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रजघट्टा गांव के शकील नदाफ का पुत्र जलु नदाफ (10) की मौत शनिवार की देर रात सर्पदंश के कारण हो गई। उधर, बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने शव को नेपाल के किसी तांत्रिक के यहां जाकर झाड़-फूंक कराई। दावा किया जा रहा है कि परिजन के नेपाल से आने के बाद नामजदों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल कर पीड़िता को नंगा कर गोद में उठा कर पूरे गांव के लोगों के सामने बिजली के पोल में रस्सी से बांध कर पिटाई की। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया तो आक्रोशित लोगों ने चुप करा दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस के आने की सूचना पर दबंगो ने महिला को बिजली के पोल से खोल कर वन की और ले गए। जहां दबंगई का नंगा नाच किया गया। पीड़िता प्यास के मारे पानी के लिए तरस रही थी, लेकिन गांव के लोगों ने पीड़िता को पानी तक नहीं दिया। उधर, पुलिस के गांव में प्रवेश की सूचना मिलते ही दबंगो ने वृद्ध महिला को उसके घर से सामने पटक कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुखिया आलम अंसारी को भी नामजद किया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मो. इस्लाम, मो. शकील, मो. बदरुल, मो. मुंसिफ, फीदूल नदाफ, जुलेखा खातुन, शैरु निशा, जैनब खातुन, अजमेरी खातुन, गुलशन खातुन, नुरजंहा खातुन, मैमून खातुन सहित पंद्रह लोगों पर हरबे-हथियार के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ मुख्य चौराहा पर नंगा कर बांध पर पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर, महिला को पुलिस अपने साथ ले जाने के बाद बाहरी आरोपी रजघट्टा से फरार हो गए है। वहीं अन्य आरोपी को गांव में दबंगई से घुमते हुए देखा गया है। जिससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है। इस संबंध में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि कांड में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुखिया आलम अंसारी ने कांड में संलिप्तता से इंकार करते हुए कहा कि वे कोर्ट के कार्य से सोमवार को मधुबनी में थे। शाम में घटना की जानकारी मिली तो वे घर पहुंचे है। उनके सामने में पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले गई है। गलत तरीके से उन्हें फंसाया जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post