बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अनुमंडल के समीप राजद कार्यालय के परिसर में राजद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए मंत्रणा की है। राजद के अनुमंडल संयोजक विजय कुमार यादव के अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि बिहार व केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। साजिश के तहत लालू परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। महंगाई कम नहीं हो रही है। जिसके कारण गरीबों का निवाला छीन रहा है। विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व विधायक ने सभी राजद कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी 25 मई को जिला मुख्यालय पर पहुंच कर जनाक्रोश रैली का सफल करने का  आह्वान किया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में सात निश्चय योजना में व्यापक स्तर पर लूटखसोट की जा रही है। डीजल-पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है। दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बाढ़-सुखाड का स्थायी निदान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण किसान परेशान व कर्ज में डूब चुके है। इसी सबको देखते हुए ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर जनाक्रोश रैली में सिरकत करना है। मौके पर राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के राजेन्द्र यादव, प्रदीप प्रभाकर, संजय चौधरी, महेन्द्र साह, रामवरण राम, रामकुमार, नवीन कुमार मिश्र, रामविनय प्रधान, संतोष कुमार यादव, पावस पासवान समेत कई राजद नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post