बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के हरलाखी थाना के समीप बिरता टोल में एक सौतेली मां ने अपने 12 वर्षीय पुत्र को पीट पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान बिरता टोल के ललित मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी महिला संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस ने मृत बालक की बहन सरिता देवी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। केस के मुताबिक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां ने किसी बात को लेकर घटना की रात उसके हाथ पांव बांधकर जमकर पिटाई की और पूरी रात हाथ पांव बंधा हुआ ही छोड़ दिया। इतना ही नहीं, बच्चे को रात का खाना भी नहीं दिया। ऐसी परिस्थिति में मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कौतूहल का माहौल कायम हो गया है। आस पास के लोग तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं।  एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी महिला को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मृत बच्चे की विवाहित बहन के बयान पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की पूरी जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post