बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा विश्व की सबसे अधिक बड़ी पार्टी है। भाजपा में 11 करोड़ से अधिक सदस्य है। जो किसी भी अन्य पार्टी के पास नहीं है। भाजपा दो सांसद से आज देश के 21 राज्यों में सरकार के साथ केन्द्र में मजबूत सरकार बना कर लोगों की सेवा कर रही है। भाजपा सभी वर्गों का विकास करने में विश्वास करती है। ये बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने गंगूली के मध्य सह उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। भाजपा के 39वां स्थापना दिवस समारोह का उदघाटन सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, ने दीप प्रज्वलित कर किया। सूबे के पीएचईडी मंत्री श्री झा ने कहा कि देश में कई राजनीतिक पार्टी बनाई गई, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना कर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जबकि अन्य पार्टी में परिवारवाद हावी है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मंत्री श्री झा ने कहा कि देश में पचास साल तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन उसने विकास के बजाए देश को विनाश की ओर धकेल दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, मृत्युंजय झा, अजय भगत, बेबी झा, देवेन्द्र यादव, शैलेन्द्र झा, रंधीर ठाकुर, गोविंद झा दादा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, कृष्णेश्वर ठाकुर, डा. बागीशकांत झा, सुभाष झा, नवीन झा, रत्नेश मिश्र, पलटन पासवान, भोगेन्द्र नारायण झा, समेत कई बीजेपी नेताओं ने स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्ययक्षता मंडल अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने किया। वहीं मंच संचालन विमल कुमार झा ने किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post