बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेड़ थाना के सिनुआरा गांव के चन्द्ररेखा देवी ने अपनी विवाहित पुत्री शोभिता कुमारी की हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के लिए जला देने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादिनी ने कथित मृतका के पति पंकज कुमार, ससुर जागे राय, रुकमा देवी, शंकर राय, चांदनी देवी, सुनील राय, दामनी देवी समेत अन्य रिश्तेदार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ पुष्कर कुमार के निर्देश पर नामजद आरोपी जागे राय की गिरफ्तारी कर ली है। वादिनी ने बताया है कि उनकी पुत्री शोभिता कुमारी (19) की प्रेम विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वर्ष-17 में अरेड़ के पूर्वी टोला के जागे राय के पुत्र पंकज राय के साथ की गई थी। वादिनी ने बताया कि विवाह होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग अक्सर दहेज स्वरुप दो लाख नकद एवं दो भईर सोना लाने का दबाव देते थे। जिसको लेकर अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। जानकारी होने पर कई बार लड़का पक्ष के समझाया गया। उधर वादिनी ने बताया कि गत जनवरी में उनका दामाद बेटी को लेकर कहीं बाहर चला गया। फिर फरवरी माह में आ गया। उसके बाद कई बार बेटी से मिलने का प्रयास किया गया तो हर बार बहाना बना कर टाल दिया गया। उध वादिनी ने बताया है कि उनकी पुत्री को दहेज नहीं लाने पर आरोपियों ने जला कर मार दिया है। उधर प्राथमिकी दर्ज होते ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार वादिनी ने घटना की जानकारी लेकर एसएचओ गया सिंह को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। पुलिस ने ससुर जागे राय से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस सतर्क है। वादिनी के आरोप पर आरोपियों के खिलाफ अरेड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post