बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फरसा-भाला लहराई गई। हथियार से की गई मारपीट में दोनों पक्ष के करीब दस लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज बेनीपट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। वहीं पुलिस दोनों पक्ष के जख्मियों से बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार समदा गांव के सौखी यादव व शिवचन्द्र यादव के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा है। प्रशासन के द्वारा विवादित भूमि पर धारा-144 लागू कर दोनों पक्ष के लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सौखी यादव के घर शुक्रवार को विवाह कार्यक्रम होने के कारण एक पक्ष के लोग कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरु कराने का प्रयास किया। जिसकी सूचना मिलने पर एक पक्ष के लोगों ने विरोध प्रकट किया। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट की घटना शुरु हो गई। मारपीट के घटना में एक पक्ष के सौखी यादव, प्रमोद यादव, चन्द्रवीर यादव, आशीष कुमार यादव, विनोद यादव व मनीष यादव जख्मी हो गए है, तो वहीं दूसरी ओर सरोज यादव, हरिशचन्द्र यादव, नरेश यादव व रविश कुमार यादव जख्मी हो गए है। एक पक्ष के सौखी यादव ने बताया कि निर्माण कार्य को रोके जाने पर मारपीट की गई है तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों दर्जनों लोगों पर एक राय पर आंख में मिर्ची का पाउडर छिड़काव कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि दोनों पक्षों से फर्दब्यान लिया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post