बेनीपट्टी (मधुबनी)। मुख्यालय के इंदिरा चौक से बाबा विश्वभंर नाथ महादेव मंदिर को जाने वाली मुख्य पथ वर्षों से अतिजर्जरता का शिकार हो चुका है। स्थिति इतनी विकट हो गयी है कि पथ पर चार पहिया वाहन तो दूर सही से दो पहिया बाईक के परिचालन भी संभव नहीं हो रहा है। वर्षों पूर्व पंचायत के फंड से कराए गये मिट्टी व खरंजाकरण की योजना अब दम तोड़ चुकी है। बारिश के मौसम में पथ का मिट्टी कटाव होने के कारण खरंजा कई जगहों पर पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। खरंजा की ईंट निकल कर गड्ढा के रुप में तब्दील हो गयी है। जबकि उक्त पथ से लोग मंदिर समेत नई बस्ती को आवाजाही के लिए उपयोग करते है। वहीं इसी पथ के मध्य कांग्रेस पार्टी का युगेश्वर झा आश्रम कार्यालय भी संचालित है। कांग्रेस पार्टी का ही विधानसभा में विधायक भी प्रतिनिधित्व कर रही है। ऐसे में अब तक उक्त पथ की उपेक्षा समझ से परे है। वहीं स्थानीय जानकारों की माने तो उक्त पथ की भूमि थाना की है। जहां पथ का निर्माण कराना संभव नहीं है। गौरतलब है कि सामाजिक सोच में आई गिरावट का उक्त पथ दुर्दशा झेल रहा है। उक्त पथ को लोग आवाजाही के साथ मूत्रालय के रुप में भी काम ले रहे है। उक्त पथ के दोनों भागों में बिना रोक-टोक के लोग स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए पेशाब करते नजर आते है। स्थानीय लोगों ने उक्त पथ की सुध लेकर निर्माण कराने की पहल प्रशासन से की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post