BNN News

बेनीपट्टी (मधुबनी)। जिला प्रशासन के पहल पर भूमिहीनों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया जा रहा है। सोमवार को अनुमंडल परिसर में शिविर का आयोजन कर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने करीब 145 भूमिहीनों को बास का पर्चा दिया। वहीं रेडक्रास सोसायटी के द्वारा सभी भूमिहीनों को कंबल भी दिया गया। उधर पर्चा पाकर कई भूमिहीनों ने प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। शिविर को संबोधित करते हुए डीएम श्री अशोक ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन व विकलांगता पेंशन में कई परेशानी आ रही थी। सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। एक माह के अंदर पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान करा लिया जाएगा। वहीं डीएम ने कहा कि गरीबों के आजीविका के लिए जुड़ी सभी समस्याओं पर उनका ध्यान है। समस्याओं का जल्द ही निदान कर दिया जाएगा। भूमिहीनों के लिए पर्चा वितरण करने का अभियान बसेरा को युद्धस्तर पर चालू कर दिया गया है। हर अंचल से भूमिहीनों का सर्वे कराकर पर्चा दिया जाएगा। वहीं एसडीएम मुकेश रंजन ने कहा कि बसेरा अभियान को गति देने के लिए सभी अंचल प्रशासन जुट गया है। विधि-व्यवस्था के समस्या के कारण आज के शिविर में हरलाखी शामिल नहीं हो पाया। जल्द ही अन्य अंचलों से प्राप्त सर्वे के आधार पर सूची बनाकर भूमिहीनों को पर्चा दिया जाएगा। शिविर का संचालन कर बेनीपट्टी सीओ ने किया। सीओ ने बताया कि भूमिहीनों की समस्या का निदान करने के लिए उनके स्तर से लगातार भूमिहीनों का सर्वे किया जा रहा है। पूरे अंचल में जल्द ही एक भी भूमिहीन नहीं रहने दिया जाएगा। सभी भूमिहीनों को तय समय के अंदर पर्चा दिया जाएगा। शिविर को हरलाखी विधायक सुधांशू शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, पीएचईडी मंत्री के प्रतिनिधि, शैलेन्द्र झा, विधायक प्रतिनिधि मिहीर झा, उप प्रमुख, बेनीपट्टी अशोक कुमार चौधरी, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के डा. गिरीश पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post