बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के कौवाहा बरही पंचायत के कान्हरपट्टी गांव में कबीर अंतयेष्ठि के मुआवजे से वंचित सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुखिया पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया ने वर्ष 2011 से कान्हरपट्टी गांव के दर्जनों मृतकों के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठी का मुआवजा राशि नहीं दिया है। जबकि मुखिया ग्रामीणों को मुआवजे के लिए वर्षों से टाल मटोल कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीण रामबाबू मंडल ने बताया कि मेरे पिता स्व. रामअवतार मंडल का देहांत 8 महीने पहले हो गया। उन्होंने कबीर अन्तयेष्टि के मुआवजे के लिए मुखिया को आवेदन दिया। लेकिन आठ महीने बाद भी उसे मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शिकायत करने पर मुखिया द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जाती है। जबकि इस संबंध में लिखित शिकायत बीडीओ व जिलाधिकारी को भी दी गई है। इस तरह का मामला गांव के दर्जनों ग्रामीणों के साथ जुड़ा है। इस संबंध में मुखिया रामएकबाल मंडल का कहना है कि खाते में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण विलंब है। राशि आते ही सबको मुआवजे दिए जाएंगे। इस दौरान उक्त समस्या को लेकर कान्हरपट्टी गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुखिया के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामबाबू मंडल, ग्रामीण कुलदीप ठाकुर, रामउदगार मंडल, अमृति देवी, मंतोर देवी, अशोक मंडल, अमित ठाकुर, सुजीत कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post