बेनीपट्टी (मधुबनी)। मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित एक परिसर में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) की बैठक जाप के प्रखंड अध्यक्ष मो. वसीम के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के विस्तारीकरण के लिए कई अहम मुद्दे पर चर्चा की गयी। वहीं पार्टी को हर पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूर करने का निर्णय लिया गया। जन अधिकार पार्टी के जिला सचिव मो. रेयाज  फैसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी गरीब-गुरबों एवं किसान मजदूरों के लिए लगातार कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब व मजदूरों के साथ अन्याय होता रहेगा, पार्टी ऐसे लोगों के साथ खड़ा रहेगी। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक के उपरांत पार्टी के नेताओं ने सर्वसम्मति से जाप पार्टी के बेनीपट्टी युवा प्रकोष्ठ के सचिव के पद पर पप्पू कुमार यादव का मनोयन किया। वहीं  बेहटा पंचायत के नुरजहां खातुन को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष , मो. नुर आलम को बेतौना पंचायत का पार्टी अध्यक्ष एवं मो. तमन्ना को सचिव मनोनित किया गया। बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जाप के प्रखंड सचिव मो. कलामुद्दीन, प्रखंड महासचिव शहबाज आलम, मो. नुर आलम, मो. तमन्ना हुसैन, संतोषी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post