बेनीपट्टी (मधुबनी)। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण ठंढ अचानक बढ़ गयी है। मौसम में आये अचानक बदलाव की स्थिति इतनी बद्तर रही है कि रविवार के पूरे दिन भगवान सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया। दिन भर कुहासा की चादर तनी रही। कुहासे के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं ठंढ में भी लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम चहलकदमी देखी गयी। उधर अचानक तापमान में गिरावट होने से उनी वस्त्रों के कारोबार करने वाले कारोबारियों के चेहरे खिल गये है। कारोबारी जैकेट, स्कार्फ, मफलर, जूते, दस्ताना सहित कीमती स्वेटर बिक्री करने में जुटे हुए है। उधर ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। लोग हाथ सेंकने के लिए भी चाय की दूकान पर घंटो जमे रहते है। ब्रह्मपुरा पंचायत के मुखिया अजित पासवान ने अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर सभी जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। मुखिया ने बताया कि अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीब लोगों को ठंढ से राहत नहीं मिल रही है। प्रशासन अविलंब सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था करें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post