बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से कथित छात्रा के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री दशवीं की छात्रा थी। उसे बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ही एक शिक्षक कोचिंग पढ़ाते थे। शिक्षक गत चार दिनों से पढ़ाने के लिए नहीं आते थे। शुक्रवार की शाम उनकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की। पीड़ित ने बताया कि खोजबीन के क्रम में एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री को शिक्षक अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठा कर ले जा रहा था। पीड़ित के पिता ने आशंका जतायी है कि संभवतः उसे मानव तस्करी के नियत से बहला फुसलाकर ले जाया गया है। पीड़ित ने एसएचओ से पुत्री के बरामदगी की गुहार लगाई है।इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post