हरलाखी(मधुबनी )। हरलाखी में व्यापार मंडल का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पर श्रवण झा 27 मतों से विजयी हुए। सुबह सात बजे से शाम 3 बजे तक सभी सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रखंड परिसर के किसान भवन में मतदान किया गया। मतदान को लेकर हरलाखी थाना के एसआई सीताराम साह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए थे। चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में जिला मत्स्य पदाधिकारी समस्तीपुर के सनत कुमार सिंहए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में विस्फी सीओ राकेश कुमारए पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के रूप में बेनीपट्टी सीओ पुरनेंद्र सिंह व निर्वाची पदाधिकारी के रूप में हरलाखी बीडीओ मार्कण्डेय राय के उपस्थिति में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान कुल 188 मतदाताओं में से 139 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 12 महिला 127 पुरुष मतदाताओं ने अपना मतदान किया। 2 मत अवैध घोषित किये गए। चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमे हरिणे के श्रवण झा व जिरौल के बलराम यादव शामिल है। सदस्य पद के लिए चुनाव से पूर्व ही 12 सदस्य को निर्विरोध चुन लिए गए थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post