बेनीपट्टी (मधुबनी)। अनुमंडल मुख्यालय का थाना परिसर की चहारदिवारी नहीं होने से परिसर असुरक्षित है। थाना परिसर में जहां एक ओर पुलिस अधिकारियों का आवासीय मकान है, वहीं परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त वाहन है। परिसर के खुला रहने से सामानों की चोरी होने की आशंका बनी रहती है। थाना परिसर के चहारदिवारी नहीं होने से दिन भर थाना परिसर में बाहरी लोग एवं आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है। जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष-2012-13 में पुलिस विभाग की ओर से बेनीपट्टी थाना परिसर को सुरक्षा के मद्देनजर चहारदिवारी के निर्माण के लिए राशि विमुक्त की गयी थी। संबेदक के द्वारा थाना परिसर की घेराबंदी करने से पूर्व अंचल अमीन से थाना के भूमि का मापी कराया गया था। सूत्रों की माने तो मापी के दौरान थाना की भूमि कई जगहों पर कब्जा दिखाया गया। वहीं एक अन्य सरकारी संस्थान का भी एक हिस्सा थाना का पाया गया। सूत्रों की माने तो थाना के चहारदिवारी के निर्माण का मसला इसी सब के चक्कर में फंस गया। जिसके बाद संबेदक निर्माण के बजाय गायब हो गया। जबकि निर्माण के लिए संबेदक के द्वारा ईंट भी खरीद कर ली गयी थी। बता दें कि बेनीपट्टी थाना परिसर की चहारदिवारी योजना पूर्ण नहीं होने के कारण स्थानीय लोग थाना के बीच से ही एक आम रास्ता बना लिये है। वहीं कुछ भी होने पर पूरा थाना परिसर आये दिन भरा रहता है। स्थानीय बुद्धिजीवियों की माने तो थाना परिसर के सुरक्षा के लिए चहारदिवारी का निर्माण अवश्य होना चाहिए। इस संबंध में पूछे जाने पर बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि थाना की चहारदिवारी नहीं होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूर्व के योजना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। जानकारी पूर्ण होने पर वरीय अधिकारी को पत्राचार किया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post