बेनीपट्टी (मधुबनी) : दुर्गा पूजा के पश्चात बेनीपट्टी स्थित नबकी पोखैर दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 श्री नवदुर्गा शांति समिति द्वारा पूजा के दौरान गायन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इस दौरान पूजा समिति के अभिभावक पशुपति झा, शिक्षक राज मोहन पाठक, पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिलोक झा सहित समिति के कार्यकर्ताओं ने अलका कुमारी, आस्था कुमारी, तनवी कुमारी, जयराज कुमार, आशीष कुमार, विक्रम कुमार सहित दर्जनों बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. मौके पर समिति के सचिव सोनू पाठक, कोषाध्यक्ष बिकास झा, उपाध्यक्ष राघव झा, उपकोषाध्यक्ष छोटू पाठक, गौतम झा, अभिषेक झा राजा, गोविंद झा, विश्वनाथ झा, उदय पाठक, शारदा झा, इंद्रदेव पाठक, विजय झा, रमण कुमार झा, लाली झा, अमरेश झा, नवनीत कुमार, बिभूति झा, मंकु झा, लालू झा, बेचन झा सहित कई लोग मौजूद थे.


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post