बेनीपट्टी (मधुबनी)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को बेनीपट्टी थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक पुष्कर कुमार ने पुलिस अधिकारियों व थाना कर्मियों को सामुहिक रुप से भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ग्रहण कराई। एसडीपीओ ने सभी पुलिस अधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का समूल नाश के लिए पुलिस विभाग कार्य करेगी।किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर संबंधित एजेंसियों को अवगत कराकर भ्रष्टाचार को रोकने का काम करेगी।एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है।इसके खिलाफ सामुहिक रुप से लड़ना होगा, तब जाकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा, एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर हरेराम साह, अनि विरेन्द्र कुमार, अनि अरुण कुमार, अनि रविन्द्र प्रसाद, एएसआई नंदलाल यादव, परशुराम सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post