बेनीपट्टी (मधुबनी)। कृषि आधारित देश में पुरुष व महिला किसान की सहभागिता जरुर होनी चाहिए। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी आमदनी की काफी श्रोत है।जिसे आजमाने की आवश्यकता है। महिला आज हर क्षेत्र में अव्वल हो रही है। ये बातें प्रखंड उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, चानपुरा के सभागार में आयोजित महिला किसान दिवस के मौके पर उपस्थित महिला कृषकों को संबोधित करते हुए कहा। कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने महिलाओं को पोषण हेतु उद्यान वाटिका के विषय पर विस्तृत रुप से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के जरीये डा.एसके चौधरी शिक्षा संस्थान क्षेत्र के महिलाओं को कृषि व मिश्रित कृषि के क्षेत्र में मार्गदर्शन देने के उद्ेश्य से आहूत की गयी थी। जहां महिलाओं को खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा दी गयी।वहीं कृषि से आमदनी के बारें में भी वैज्ञानिक के द्वारा जानकारी देकर आजमाने की सलाह दी।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच आयोजक मंडली ने चित्रकला, वाद-विवाद, लेखन के विषय पर प्रतियोगिता कर सफल महिलाओं को पुरस्कार दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार चौधरी ने किया। मौके पर शर्मिला कुमारी, कविता कुमारी, बबिता कुमारी, गिरीश कुमार, अर्पण, विश्वनाथ कुमार, मंगलानंद झा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।