बेनीपट्टी(मधुबनी)। दरभंगा में कोचिंग सेंटर खोलने के लिए दो लाख नहीं दिये जाने पर बासोपट्टी के सिरियापुर के अनुपम कुमारी की हत्या पति हरिनारायण राय उर्फ रौशन ने की है। रविवार की देर रात मृतका की मां किरण देवी ने हत्या करने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अनुपम कुमारी की शादी 20 मई 2015 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की गयी थी। विवाह के समय यथाशक्ति खर्च किया गया था।विवाह के उपरांत बेटी ससुराल चली गयी। कुछ ही दिनों के बाद बेटी ने बताया कि लड़का सही नहीं है। अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है। जिसमें सास निर्मला देवी सहयोग करती है तो ससुर सुरेश राय प्रोत्साहित करने का काम करता था।काफी दिनों के बाद डामू से लड़का के परिजनों ने काफी आरजू कर लड़की को विदा कर ले गया। वादिनी ने बताया कि गत 29 जुलाई को हरिनारायण ने फोन कर बताया कि उनकी पुत्री दरभंगा रेलवे स्टेशन से गायब हो गयी। अपने स्तर से खोजबीन किया, स्टेशन के पास सीसीटीवी को देखा गया तो उनकी लड़की कहीं नहीं मिली। लड़का पर दबाव दिया तो लड़का भी गायब हो गया।उधर लड़की के मां ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शव मिलने की सूचना मिली तो मधुबनी गयी, जहां शव उनकी पुत्री की निकली।इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि कांड दर्ज कर ली गयी है। अनुसंधानकर्ता कांड के हर पहलू पर बारिकी से जांच कर रहे है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post