बेनीपट्टी(मधुबनी)। बासोपट्टी थाना के सिरियापुर के अनुपम कुमारी की हत्या कर शव को बेनीपट्टी के देवघट्टा पुल के नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। युवती की हत्या दहेज के कारण किये जाने की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गयी है। मृतका के पिता संजीव मिश्रा ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री शादी के बाद पति से अनबन के कारण नैहर में ही रह रही थी। दुर्गापूजा के बीच उनका दामाद डामू के हरिनारायण राय उर्फ रौशन जबरन मेला दिखाने के नाम पर अपने साथ दरंभगा ले गया।मृतका के पिता ने बताया कि गत कुछ दिन पूर्व उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री मेला में खो गयी है। मृतका के पिता ने दामाद पर दहेज प्रताड़ना कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने फिलहाल दामाद पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।कांड में अन्य लोगों के संलिप्तता होने पर किसी भी आरोपी को बख्सा नहीं जायेगा। जानकारी दें कि शनिवार की शाम पुलिस ने धनौजा गांव के पुल के नीचे से एक युवती का शव बरामद किया था।हत्यारोपियों ने मृतका की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया था। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उधर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के पिता को सौंप दिया गया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post