बेनीपट्टी (मधुबनी) मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी में एक महिला की मौत बाईक दुर्घटना में हो गयी है।मृतक के परिजनों ने दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहारी गांव के शोभाकांत मिश्र की पत्नी रीता देवी (55) पूजा कर कुम्हार के दुकान पर बर्तन के लिए जा रही थी। जाने के क्रम में ही पीछे से आ रहा एक बाईक सवार ने महिला को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। उधर दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बाईक व युवक को पकड़ कर रखा था। जानकारी के अनुसार मृतका का पुत्र पुलिस अधिकारी है। पुत्र के आने के बाद घटना की प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को छोड़ दिया गया है। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त जगहों पर नशे के कारोबार होने के कारण अधिकांश युवक नशे की हालत में रहते है। जिसके कारण गाहे-बेगाहे दुर्घटना होती रहती है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post