बेनीपट्टी (मधुबनी)। प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने रविवार को प्रखंड के बनकट्टा पंचायत के वार्ड न0-15 में लोगों की जनसमस्याएं सुनी। बीडीओ के भ्रमण के दौरान वार्ड के अधिकांश लोगों ने बीडीओ से वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रखी। लोगों ने बताया कि अधिकांश वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों के खाते में पेंशन मद की राशि नहीं आ रही है। जिसके कारण लोगों को अधिक समस्या हो रही है। लाभुकों की समस्या को सुनकर बीडीओ डा. कुमार ने सभी लाभुकों को चंद दिनों की ओर मोहलत देने की बात कहीं। बीडीओ ने कहा कि धीरे-धीरे सब कुछ सही हो रहा है।लाभुक धैर्य रखे, सभी लाभुकों को राशि खाते पर आरटीजीएस कराई जा रही है।वहीं भ्रमण के दौरान बीडीओ ने वार्ड के सभी घरों में जाकर घर के प्रमुख सदस्यों के साथ बात कर शौचालय निर्माण कराने की अपील की। बीडीओ ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए सरकार लाभुकों के खाते में राशि देती है। जिससे शौचालय का निर्माण सुगमता के साथ हो सकती है।बीडीओ ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड प्रशासन हर घरों में शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अगर हमेशा स्वस्थ्य रहना है तो सभी को शौचालय निर्माण पर जोर देना चाहिए। अधिकांश बीमारी गंदगी के कारण हो रही है। शौच पर मक्खी बैठकर पुनः घरों के खाने पर बैठकर उसे दूषित कर देती है। जिसे खाने से बीमारी फैलती है। मौके पर पंचायत के मुखिया किरण देवी, सरपंच सचिदानंद झा, जदयू नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, कमलेश झा, सबूरी राम, गौरव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post