बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के कटैया रोड स्थित डा. अमरनाथ झा के विवाह भवन स्थित सभागार में जदयू अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बाल विवाह के रोकथाम, दहेज मुक्त बिहार का सपना पुरा करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, सदस्यता अभियान को गति देने एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जेपी के सपना को पुरा करने के लिए संकल्प लिया है। समाज में दहेज प्रथा भयानक बीमारी के समान हो गयी है।जिसे खत्म करना समय की जरुरत बन गयी है।वहीं श्री झा ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया। प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को मधुबनी में आहूत 12 अक्टूबर के बैठक की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाना है।वहीं उन्होंने पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कार्यालय में जनता के समस्याओं को सुनने का भी आह्वान किया। श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से बाढ़ राहत की समस्या, फसल क्षति की समस्या, घरखसी सहित अन्य जनसमस्याओं को सुनने का आह्वान करते हुए कहा कि समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों से भी बात की जायेगी। बैठक में कालिशचन्द्र झा कन्हैया, राजेन्द्र मिश्रा, सरयुग सहनी, रविन्द्र ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, मनोज सिंह, प्रदीप कुमार झा बासू, कन्हैया चौधरी, हरिकांत झा, भोगेन्द्र मंडल सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post