बेनीपट्टी(मधुबनी)। स्वच्छता अभियान पर भले ही सरकार गंभीर हो। परंतु बेनीपट्टी में फैला कचरों के ढेर के कारण सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारी का महत्वपूर्ण अभियान धरातल पर दम तोड़ता नजर आ रहा है। सामाजिक सोच में आये गिरावट के कारण लोग सड़कों के किनारे ही कचरा फेंक  रहे है। कचरों के अंबार हो जाने के कारण लोगों को मुख्य सड़कों के आगे से चलना मुश्किल बना हुआ है। कचरा से उठ रहे बदबू के कारण लोग खासे परेशान हो रहे है। बावजूद प्रशासन न तो कचरा फेंके जाने पर रोक लगा पा रही है न ही कचरा की कोई मुक्कमल व्यवस्था कर रही है। बेनीपट्टी के सिनेमा हॉल के समीप महादलित बस्ती के किनारे कचरों का अंबार लगा हुआ है तो बाजार के थाना परिसर, पुलिस इंस्पेक्टर के कार्यालय, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, बेहटा हाट के समीप कचरों का ढेर लगा हुआ है। गौरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ो की राशि योजना को धरातल पर उतारने में खर्च कर रही है। परंतु स्थानीय स्तर पर अभियान सफल नहीं हो पा रही है। बता दें कि बेनीपट्टी में स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों के द्वारा बाजार के सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंका जा रहा है। जिसके कारण बेनीपट्टी कचरों के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन को जगह-जगह पर कचरा पेटी की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि आम लोग उक्त पेटी में कचरा फेंक सके। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ डा. अभय कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में जुटी हुई है। राहत कार्यों के बाद स्वच्छता अभियान को मूर्तरुप दिया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post