बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड में जिस प्रकार की बाढ़ आयी थी। अगर लोग कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य नहीं करते तो पीड़ितों की जान बचना मुश्किल था। बाढ़ पीड़ितों को मदद करना सही मायने में मानवता है। उक्त बातें प्रखंड के उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी ने मेघवन पंचायत के सोन्हौली मदरसा पर आयोजित एकरा वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा। श्री चौधरी ने कहा कि संस्था के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सेवा, गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए पैसा मुहैया कराना एवं बच्चों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का कार्य प्रसंशनीय है। ऐसे ही लोगों को गरीब बच्चों को मदद करना चाहिए।संस्था की ओर से करीब चार सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामान का वितरण किया गया। राहत में बाल्टी, चूरा, नमक, सर्फ, साबुन, चादर, मच्छरदानी सहित कई आवश्यक सामानों का वितरण किया गया। इसी दौरान शुद्ध-शुद्ध कुरान का पाठ करने पर मो. नसरुल्ला, मो. इस्माईल, उमे नुरानी, रौनक प्रवीण को नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं क्वीज प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता के लिए करीब दो दर्जन छात्र व छात्राओं को नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं संस्था की ओर से मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को भी संस्था की ओर से नकद पुरस्कार देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।इससे पूर्व संस्था की ओर से उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी व समाजसेवी गोविंद झा को मिथिला के रिति-रिवाज के अनुसार पाग-दोपट्टा से सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से एक गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए 25 हजार रुपये बतौर कर्ज के रुप में दिया गया। संस्था के डा. सज्जाद करीम ने बताया कि संस्था बेनीपट्टी के हर गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।बच्चों को खेल-कूद में भी आगे लाने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। वहीं पूर्व मुखिया प्रवेज आलम ने अतिथियों से अन्य बाढ़ पीड़ितों को मदद करने की बात कहते हुए संस्था की ओर से घरविहीन पीड़ितों को भी आवास का लाभ देने की बात कहीं।मौके पर समाजसेवी गोविंद झा, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष प्रवेज आलम, नसरीन खातुन, मेहजबीन खातुन, उमे नुरानी सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post