बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बसैठ पंचायत के करीब पांच वार्डो के लोग जलजमाव की समस्या से त्रस्त है। करीब एक महीने से सभी वार्ड वासियों के घरों में तालाब का गंदा पानी जमा हुआ है। स्थानीय स्तर पर मोटर से पानी निकासी करने में बाद भी घरों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुर्गामंदिर के समीप तालाब की स्थिति लबालब होने के कारण जल निकासी होने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों हो जाती है। स्थानीय लोगों की माने तो जब तक तालाब से पानी निकासी नहीं कराया जायेगा, तब तक स्थिति में सुधार नहीं हो सकता है। जलजमाव की स्थिति इतनी बद्तर है कि कई पक्के मकानों में चार से पांच फीट पानी का जमावड़ा बना हुआ है। सोने यादव, रामशोभित महतो, निर्मल दास, सत्येंद्र कर्ण, शशिकांत चौधरी, इश्वरी देवी, छोटे मुखिया, मनोज झा सहित कई लोगों ने बताया कि घर में जलजमाव के कारण करीब एक माह से बेघर की स्थिति में है।  घर में रहना भी मुश्किल है। चोरी के भय से घर को छोड़ कर जाना मुश्किल है। घर में सड़े पानी से उठ रहीं दुर्गंध के कारण घर के आसपास भी रहना दूभर है। घर में भोजन पकाना भी संभव नहीं है। लोगों ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया। परंतु समस्या का निदान नहीं हो पाया है। पूर्व उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत के वार्ड न0-10 से लेकर वार्ड न0-14 के लोग जलजमाव के चपेट में है।जानकारी दें कि बसैठ के इन वार्डो में बाढ़ से करीब दस दिन पूर्व से ही जलजमाव बना हुआ है।इस संबंध में एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया कि बसैठ में जलजमाव होने की जानकारी मिली है। जल्द ही जल निकासी के उपाय किया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post