बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार सरकार व केंद्र सरकार सूबे के हर बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता देगी।फिलहाल बिहार सरकार बाढ़ में फंसे लोगों को रेसक्यू करने में जुटी हुई है।राहत कैंप चलाये जा रहे है।किसी भी पीड़ित को अकेला नहीं छोड़ा जायेगा।ये बड़ी आपदा है।सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी के बाढ़ पीड़ितों से मिलने के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा। मंत्री श्री झा ने कहा कि बाढ़ अन्य वर्षों की तुलना में काफी विकराल है।काफी संख्या में लोग पीड़ित हुए है।इस आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से बात की है।केंद्र सरकार के द्वारा हरसंभव मदद की जा रही है।एनडीआरएफ की कई टुकड़ियों को भेजी गयी है।सेना को राहत कार्य में लगाया गया है।श्री झा ने कहा कि बिहार सरकार हर बाढ़ पीड़ित के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।किसी भी चीज की कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।श्री झा ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि मेडिकल स्टाफ की कमी है।लेकिन आवश्यकता होने पर अन्य जिलों से बात कर मेडिकल टीम को लगाया जायेगा।बुद्धवार को बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने बनकट्टा मध्य विद्यालय पर प्रशासन की राहत कैंप का जायजा लिया।बाढ़ पीड़ितों को दिलासा देते हुए श्री झा ने पीड़ितो को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।इस दौरान मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों के मदद करने की अपील की।निरीक्षण के क्रम में मंत्री झा ने अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने राहत बचाव कार्य के संबंध में जानकारी लेकर प्रशासनिक पहल पर संतुष्ट जताया।मौके पर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, रंधीर ठाकुर, प्रो. मदन कुमार कर्ण, बसंत ठाकुर, राजीव कुमार सिंह हीरा, रौशन मिश्रा, विजय कुमार झा, जदयू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा मुन्ना समेत कई नेता उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post