बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के इंदिरा चौक स्थित धर्मशाल में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश की पूजा की जा रही है। गणेश पूजा से उठ रहे धार्मिक चर्चाओं से माहौल भक्तिमय हो गया है। लोग सुबह से ही भगवान गणेश की आराधना व दर्शन के लिए जुट रहे है। आयोजक के द्वारा पूजा पंडाल में करीब पच्चीस फीट की लंबाई में गणेश भगवान की मूर्ति बनायी गयी है। सुबह-शाम गणेश की आरती की जा रही है। वहीं पूजा स्थल पर देवी सरस्वती, माता लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं के भी मूर्ति की पूजा की जा रही है।पूजा के आयोजन को लेकर समिति के द्वारा बगल के परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया है।आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ उपाध्याय व दीपक महथा ने बताया कि समिति की ओर से ग्यारवां पूजा किया जा रहा है। पूजा कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के द्वारा एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां मैथिली कलाकार भजन पेश करेंगे।वहीं समिति के निलांबर साह, गोपाल साह, दिलीप साह, मुन्ना पाठक, पप्पू पंजियार, भगवान नायक, ललन साह सहित कई सदस्य पूजा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है।बताते चले कि शुक्रवार को गणेश पूजनोत्सव को लेकर करीब ढ़ाई सौ कन्याओं के द्वारा पवित्र नदी बछराजा से जल लेकर कलश यात्रा निकाली गयी। उपरांत घोघो पोखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गयी।