बेनीपट्टी(मधुबनी)। कांग्रेस के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री युगेश्वर झा का शनिवार को पार्टी कार्यालय में भव्य रुप से जयंती समारोह मनाया गया।पूर्व मंत्री की पुत्री सह बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने पूर्व मंत्री के आदमकद मूर्ति पर माल्यापर्ण कर जयंती मनायी।वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मंत्री को पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व की चर्चा की।विधायक भावना झा ने कहा कि युगेश्वर झा उनके पिता ही नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक गुरु भी थे।उनके जनता के प्रति सेवा भावना को देखते हुए लोगों ने उन्हें भी राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।वहीं विधायक प्रतिनिधि सुभाष झा नन्कू ने युगेश्वर झा को याद करते हुए कहा कि युगेश्वर झा बेनीपट्टी में राजनीति की एक अलग ही मापदंड स्थापित करने का काम किया।जनता के एक आवाज पर बड़े ही सरलता के साथ जनता के यहां पहुंचना, उनकी खास पहचान थी।उन्होंने पार्टी के साथ बेनीपट्टी के हितों के लिए कई सराहनीय कार्य किये।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मिहिर झा, बैधनाथ झा, मिथिलेश मिश्रा, विजय कुमार चौधरी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post