बेनीपट्टी(मधुबनी)। दस सूत्री मांगो को लेकर अनुमंडल मुखिया संघ ने सोमवार को अध्यक्ष कृपानंद झा आजाद के अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए श्री आजाद ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपना को पुरा करने की बात कह रही है तो दूसरी ओर ग्राम पंचायत के निर्वाचित मुखिया को विकास कार्य से रोकने के लिए वित्तीय अड़चने लगा रही है।वहीं बेनीपट्टी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजित पासवान ने कहा कि जब तक मुखिया को विकास करने के लिए राशि नहीं दी जायेगी, तब तक गांव का समुचित विकास संभव नहीं है।राज्य सरकार मुखिया को पंगू बनाने का प्रयास कर रही है।जिसे संघ कभी स्वीकार नहीं करेगा।वित्तीय समस्या उत्पन्न कर सरकार विकास की गति को रोकना चाह रही है।मुखिया संघ इस कार्य की घोर निंदा करती है।जानकारी दें कि मुखिया संघ केंद्र सरकार के द्वारा दिये जा रहे 14वीं की राशि में से पूरे राशि को पंचायत में खर्च करने, सात निश्चय योजना के लिए अलग से कोष का निर्धारण करने, पेंशन योजनाओं की लंबित राशि का भुगतान कराने सहित दस सूत्री मांग को लेकर धरना दे रही थी।धरना कार्यक्रम का समापन एसडीएम को बिहार सरकार के नाम स्मार पत्र देकर खत्म किया गया।धरना कार्यक्रम में हरलाखी मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र,अनिता यादव, साजदा प्रवीण, किरण देवी, विनय कुमार कर्ण, इंदू देवी, अकील अहमद सहित कई मुखिया मौजूद थे।