आज 18 दिसम्बर दिन रविवार को दिल्ली के किराड़ी (नागलोई) में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत आयोजन समिति विद्यापति मिथिला विकास समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार झा ने बताया कि समारोह में मिथिला के राजनीति, समाजिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता क्षेत्र के जाने माने हस्तियों की मौजूदगी रहेगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, सांसद प्रभात झा, मंत्री मदन मोहन झा व एमएलसी विनोद नारायण झा रहेंगे। साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में मधुबनी मुखिया संघ के अध्यक्ष कृपानन्द झा आजाद, बेनीपट्टी विधायक भावना झा, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, आप विधायक ऋतुराज झा, संजीव झा सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी।
BNN News की ख़बरें फेसबुक पर पढ़ने के लिए पेज like करें
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन मैथिली के सुप्रसिद्ध गायक गायिका अंजू झा, माधव राय, प्रेमसागर झा, अंकिता झा, धनिक लाल मंडल, धीरज मिश्रा, मंजरी झा के साथ मंच संचालन गंगाराम झा और सुनील मिश्रा द्वारा किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के आयुष पुष्पम झा ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से किया जायेगा।