बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : किसान हमारे देश के विकास में रीढ़ होते है।किसानों के खुशहाली से ही सूबें व देश की तरक्की हो सकती है।किसान के बदौलत ही हम लोगों को खाना समय पर मिल पाता है,ऐसे में किसान की जितनी भी सहायता हो पायें, लोगों को करनी चाहिए। विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने बसैठ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा के सभागार में किसानों को संबोधित करते हुए कहा।
BNN Newsकी ख़बरें फेसबुक पर पढ़ने के लिए पेज like करें
श्री महासेठ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को किसानों के हर दुख-दर्द की चिंता है।नोटबंदी में किसानों को कोई परेशानी न हो, इसका भी ख्याल केंद्र ने किया।बसैठ के कृषि विज्ञान केंद्र के न्यासी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि यहां किसानों को हर फसल की बीज समय पर मुफ्त में दी जाती है।जिससे किसान अपने खेत में उगाकर अच्छे उत्पादन कर पाते है।संबोधित करने के उपरांत आगत अतिथियों ने कुल 125 किसानों को गेंहू के उन्नति किस्म के बीज वितरण किये।मौके पर प्रो.भवानंद झा, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार चौधरी ,विष्णु कांत झा सहित कई लोग मौजूद थें।