बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चयनित किसानों के खेत में लगे धान की फसल की कटाई अधिकारियों के देखरेख में संपन्न कराई जा रही है।धान की कटाई कराकर अधिकारी खेत में धान की उत्पादकता के साथ गुणवता का भी जायजा ले रहे है।गुरुवार की शाम प्रखंड के कटैया पंचायत के चम्मा टोल के किसान मो. ताहीर के खेत में लगे धान की फसल की कटाई अधिकारियों ने अपने समक्ष कराई।प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार, अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राणनाथ सिंह व किसान सलाहकार शैलेंद्र झा के समक्ष मजदूरों ने धान की फसल की कटाई की।क्रॉप कटिंग कराने के बाद अधिकारियों की टीम ने धान की फसल का जायजा लिया।उपरांत कृषि पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि काटे गये फसल के संबंध में जिला कृषि कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जायेगी।वहीं बीडीओ ने बताया कि किसानों की सूची विभाग के द्वारा ही स्थानीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जाता है।जिसके आधार पर अधिकारी स्थल पर पहुंच कर फसल की कटाई कराते है।जानकारी दें कि क्रॉप कटिंग कराये गये सभी किसानों को पीएम फसल योजना के तहत बीमा का लाभ दिया जायेगा।