BNN News

बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान गरीबों के लिए लगातार योजनाऐं चला रहे है।उनके प्रयास से लोगों को सस्तें दामों पर अनाज मुहैया हो रहा है। पार्टी का जन्म ही बंचित व शोषितों के भलाई के लिए हुआ है। उक्त बातें लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष महेशचंद्र सिंह उर्फ सज्जन ने मंगलवार को बेनीपट्टी के रामजानकी धर्मशाला में पार्टी के पंचायत अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि आम लोग खासकर गरीबों के भलाई के लिए लोजपा हमेशा से आन्दोलन करती रही है।वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधारा को गांव के हर घर तक पहुंचाने के लिए अब कार्यकर्ताओं को तैयार हो जाना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष ने बेनीपट्टी प्रखंड के नये लोजपा अध्यक्ष काशीनाथ झा मंगल को बधाई देते हुए कहा कि मंगल हमेशा से कर्मठ कार्यकर्ता रहे है।ऐसे में उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व देने से निश्चित रुप से पार्टी का जनाधार ओर मजबूत होगा। वहीं लोजपा के प्रदेश सचिव प्रकाशचंद्र झा ने 28 नवम्बर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पटना चलने की अपील करते हुए कहा कि लोजपा हमेशा से शोषितों के लिए कार्य किया है।जुल्म व अत्याचार पर ही पार्टी का जन्म हुआ है। इससे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष काशीनाथ झा मंगल के द्वारा सभी नेताओं को पाग-दोपटा देकर सम्मानित किया। बैठक को सीताराम यादव, गुरुदेव पासवान, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर पासवान, प्रवेज आलम, जिला प्रवक्ता बचनू मंडल, महासचिव सुनील कुमार झा, रोदन पासवान, देवेंद्र पासवान,रामलव चौबे, मो.अजमत अली, जीबछ पासवान, हरिशंकर पासवान, कन्हैया सिंह, विजय पासवान, जगदीश पासवान, दुखी पासवान,शिवशंकर पासवान, बिहारी सहनी, नवीन कुमार मिश्र सहित कई लोजपा नेताओं ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post