बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के सभागार में रविवार को प्रखंड रसोईया संघ की बैठक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार रसोईया के साथ शुरु से ही भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।कई महीनों के बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है।जिसके कारण रसोईया के परिवार के लोगों को समय पर भोजन भी नसीब नहीं होता है।वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने अपने मांगो के संबंध में बताया कि उनके संघ के द्वारा वर्षो से सात सूत्री मांगो को लेकर आन्दोलन कर रही है।जिसमें सभी रसोईया को मानदेय के जगह वेतन, वेतन प्रति रसोईया सात हजार, सभी रसोईयों को बैंक खाता के माध्यम से भुगतान कराने, रसोईया सुरक्षा बीमा, रिटायर पेंशन व सभी रसोईयों को दस वर्ष के बजाये 12 माह का वेतन भुगतान कराने की मांग दोहराई।वहीं उन्होंने बताया कि अगर सरकार ये मांग जल्द ही नहीं मानी तो चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन किया जायेगा।बैठक में रहिका रसोईया संघ के घुरन कामत, कलुआही के उपेंद्र यादव, शीला देवी,लीला देवी,विशुन ठाकुर,घुरनी देवी,संजीला देवी,मुनिया देवी सहित कई रसोईया मौजूद थें।