बेनीपट्टी(मधुबनी)। केंद्र की मोदी सरकार की ख्याति लगातार बढ़ रही है।देश के साथ विदेशों मे भी मोदी के नेतृत्व क्षमता का प्रभाव देखने को मिल रहा है।उक्त बातें झारखंड के युवा बीजेपी के नेता चंद्रभूषण झा ने प्रेस वार्त्ता के दौरान कहा।श्री झा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि देश की वीर सेना ने पीओके में घुसकर सफल सर्जिकल कर दिखाया।सर्जिकल स्ट्राईक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।वहां की सेना ओर सरकार आमने-सामने हो गयी। सर्जिकल स्ट्राईक के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर चली गयी है।श्री झा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के आम-अवाम के सुरक्षा के लिए लगातार अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।केंद्र हरसंभव विकास का कार्य कर रही है।पीएम देश के किसानों के लिए कई योजनाऐं संचालित करा रखी है।जिससे किसानों की स्थिति अब वेहतर हो रही है।सड़क व पुल का निर्माण भारी पैमाने हो रहे है।आज नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण पुरा विश्व भारत को महत्व दे रहा है।आज हिन्दुस्तान की बात को सभी लोग सुन रहे है।आतंकवाद के खात्मे को लेकर जिस प्रकार की रणनीति मोदी सरकार ने बनायी है, उसमें अमेरिका सहित कई देश उसका समर्थन कर रहे है।वहीं श्री झा ने कहा कि बिहार में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है।जबकि केंद्र की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।किसानों से लेकर मजदूरों के हितों की रक्षा की जा रही है।वहीं उन्होंने कहा झारखंड के राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है।झारखंड में सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार बनी है।जो झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।झारखंड उनके नेतृत्व में काफी विकास कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post