बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : साहरघाट थाना क्षेत्र में हुई 26 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।साहरघाट थाना पुलिस ने हत्या कांड में शामिल मृतक जवाहर की कथित प्रेमिका सुमित्रा देवी व उसके भाई धनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।धनवीर की गिरफ्तारी पुलिस ने सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर की है।पुलिस उपाधीक्षक निर्मला कुमारी ने शनिवार की देर शाम अपने कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जवाहर यादव की हत्या अवैध प्रेम-प्रसंग के कारण हुई है।वहीं एसडीपीओ ने बताया कि सुमित्रा देवी ने ये स्वीकार किया है कि उसकी हत्या में उसके परिजन का ही हाथ है।वहीं हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने पर पुलिस ने सुमित्रा को भी हिरासत में लिया है।वहीं एसडीपीओ ने बताया कि इस कत्ल में एक ओर अभियुक्त का नाम सामने आ रहा है।पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने में लगी हुई है।जानकारी दें कि गत 26 अक्टूबर को साहरघाट थाना क्षेत्र के रामजानकी सिनेमा हॉल के समीप बाबुबरही प्रखंड के जीविका कर्मी जवाहर कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी।मृतक को दो अपराधियों ने दो गोली मारी थी।वहीं घटना में प्रयुक्त हथियार अभी भी पुलिस बरामद करने में असफल साबित हुई है।प्रेस वार्ता के मौके पर पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान, कृष्णमुरारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post